केरेडारी में आजसू महिला मोर्चा का बैठक, बूथ स्तर में चूल्हा प्रमुख बनाने पर किया गया विचार विमर्श

केरेडारी। केरेडारी के बांग्ला बाजार टांड़ में आजसू महिला मोर्चा का बैठक मंगलवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता महिला प्रखंड अध्यक्ष राधा देवी ने की। बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय टीम के निर्देशानुसार बड़कागांव विधानसभा के सभी बूथ में चूल्हा प्रमुख बनाने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही पूरे बड़कागांव विधानसभा बूथ स्तरीय सम्मेलन करने का निर्णय लिए। जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो तथा आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी शामिल होंगे। आजसू प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो ने कहा की चूल्हा प्रमुख एक ऐसी कड़ी है जिससे न सिर्फ नेता जुड़ेंगे बल्कि हर एक गांव घर से लेकर एक–एक चूल्हा से नेता बन के खड़े होंगे।आजसू की यह अनोखी पहल है आजसू पार्टी के कार्यकर्ता और नेता अब सीधे गांव–घर के चूल्हा से जुड़ेंगे।

बैठक में प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो, जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार दीन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष राधा देवी, प्रखंड उपाध्यक्ष विश्वनाथ कुशवाहा, वार्ड सदस्य विकास कुमार, मीडिया प्रभारी जागेश्वर कुमार, जीनत प्रवीन, रेखा देवी, चंचला देवी, भारती देवी, रेखा देवी, आशा देवी, इंदु देवी, अंजू देवी, नूरेसा खातून, सफीना प्रवीन, रवीना खातून, जरीना खातून, प्रिती कुमारी समेत कई लोग मौजू

द थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!