केरेडारी में आजसू प्रखंड कमिटी के कार्यकर्ताओं का बैठक, लिये कई निर्णय

केरेडारी। केरेडारी पंचायत भवन में आजसू पार्टी प्रखंड कमिटी कार्यकर्ताओं का बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंद महतो वा संचालन प्रखंड सचिव मोहन कुमार ने की। बैठक में आगामी 22 जून को पार्टी स्थापना दिवस को बलिदान दिवस युवा सम्मेलन के रूप में मनाने का निर्णय लिये। 8 अगस्त को शाहिद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाने, आजसू पार्टी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कॉल सेंटर की स्थापना करने, 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस, 16 अगस्त से 20 अक्टूबर तक आहूत सुदेश कुमार महतो का राज्य में विधानसभावार पदयात्रा, 26 जून से 26 जुलाई तक ग्राम प्रभारी एवं चूल्हा प्रमुख का शपथ ग्रहण को सफलता पूर्वक संपन्न कराने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले चूल्हा प्रमुखों का चयन करने पर जोर दिये।


बैठक में पार्टी केंद्रीय सदस्य लीलाधान साव, जिला उपाध्यक्ष देवनायन राणा ,प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमचंद महतो,प्रखंड सचिव मोहन कुमार,युवा प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर कुमार साव,प्रखंड उपाध्यक्ष विनोद महतो ,प्रखंड उपाध्यक्ष विश्वनाथ महतो, कैलाश महतो , प्रदीप राम, नरेश यादव,उमेश प्रजापति,कुलदीप यादव,शिवशंकर रवि, धनपति साव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!