केरेडारी मुखिया के फैक्ट्री में अज्ञात अपराधियों ने लगाया आग बोलेरो समेत 20 लाख का सामग्री जला


केरेडारी(हजारीबाग)। केरेडारी थाना क्षेत्र के कंडाबेर पंचायत मुखिया दिनेश साव के मां अष्टभुजी ट्रेडर्स फैक्ट्री में अज्ञात अपराधियों ने आग लगा दिया। आग जनी की घटना में फैक्ट्री में खड़ा बेलोरो जेएच 02 वी 3634, 100 कुर्सी, जेसीबी का रखा टायर, सोलर पम्प सेट मशीन समेत अन्य वस्तु जल कर राख हों गया।वहीं ग्रामीणों के तत्परता से फैक्ट्री में ही खड़े तीन जेसीबी मशीन, दो ड्राम डीजल, मोबिल को सुरक्षित निकाला गया। इस घटना में भुक्तभोगी को लगभग 20 लाख रूपए का नुकसान हुआ हैं। घटना गुरुवार रात्रि 9 बजे की हैं।

घटना के संबंध मुखिया दिनेश साव ने कहा बताया कि दीपावली के रात हमलोग लक्ष्मी पूजा में रामलीला कार्यक्रम देख रहे थें। इसी दौरान फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। पहुंचते ही फैक्ट्री में खड़े बेलोरो समेत अन्य सामाग्री में आग पूरी तरह से फैल गया था। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। वहीं फैक्ट्री में ही खड़े तीन जेसीबी मशीन, दो ड्राम डीजल, मोबिल को सुरक्षित निकाला गया। मुखिया दिनेश साव ने कहा लोग आपसी रंजिश के तहत फैक्ट्री में आग जनी की घटना को अंजाम दिया गया हैं। इस मामले में भुक्तभोगी ने थाने में आवेदन दे कर कार्रवाई करने की मांग किये हैं।
घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी थाना प्रभारी अजीत कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन किया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!