केरेडारी भाजपा में जुड़ेंगे 25 हजार नये कार्यकर्ता विधायक ने बैठक कर कार्यकर्ताओं को लक्ष्य पूरा करने का दिये निर्देश


केरेडारी (हजारीबाग)। राष्ट्र व्यापी सदस्यता अभियान के तहत केरेडारी पंचायत भवन में भाजपा प्रखण्ड कमिटी का बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता केरेडारी मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव ने किया।जबकि संचालन भाजपा जिलामहामंत्री नरेश कुमार महतो ने किया। बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी ने कहा कि केरेडारी प्रखण्ड में 25 हजार सदस्य का लक्ष्य रखा गया हैं। जिसे सभी कार्यकर्ताओं को हर हाल में पूरा करना हैं।

पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो गांव से लेकर शहर तक बिकास कर सकती है। इसलिए अधिक से अधिक सदस्य बनाये ताकि क्षेत्र के लोगो को समाज के मुख्य धारा से जोड़ सके।

बैठक में जिला सदस्यता संयोजक दामोदर सिंह, उपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, बालगोविन्द सोनी, आजसु प्रखण्ड अध्यक्ष पंकज साहा, बद्रीनारायण सिंह, शेर सिंह,बहादुर राम, महेंद्र महतो, रामचन्द्र महतो, राजू पांडेय,चरितर महतो समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!