केरेडारी बीडीओ ने दिव्यांगो के बीच बांटा कंबल, ठंड में सजग रहने का किए अपील

केरेडारी(हजारीबाग)। बढ़ते ठंड को देखते हुवे केरेडारी प्रखंड के दिव्यांगों के बीच बीडीओ अमित कुमार के द्वारा कंबल का वितरण किया गया। बीडीओ अमित कुमार ने दिव्यांगों वा वृद्धों के बीच कंबल देते हुवे लोगो को इस ठंड में सजग रहने का अपील किए।

आगे कहा की संसाधन विहिन लोगो के लिए सरकार के द्वारा गरम कपड़ा मुहैया कराया गया है। सभी गरीब परिवार को स्थानीय मुखिया के द्वारा कंबल बांटा जाएगा। केरेडारी प्रखंड मुख्यालय के द्वारा सभी मुखिया को कंबल मुहैया करा दिया गया हैं। दिव्यांगों को कंबल मिलने से उनमें काफी उत्साह देखा गया। मौके पर बीपीओ सुमन कुमार समेत आंगन बाड़ी सुपरवाइजर उपस्थित थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!