केरेडारी प्रमुख ने पचड़ा के जोरदाग में जरूरत मंद लोगों के बीच बांटा गर्म कपड़ा लोगो में खुशी की लहर

केरेडारी (हजारीबाग)। बढ़ते ठंड से राहत को लेकर हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचडा जोरदाग में प्रमुख सुनीता देवी के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़ा ( कंबल ) का वितरण किया गया। प्रमुख सुनिता देवी ने कहा कि असहाय एवं वृद्धजनों व जरूरतमंद लोगों का सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि लगातार पंचायत के वैसे असहाय व निर्धन परिवार के बीच कंबल का वितरण किया जाता रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भ्रमण कर वैसे लोगों को चिन्हित कर सूची बनाया गया हैं।
मौके पर पदूमा महतो, अखिलेश पासवान, प्रेम रंजन पासवान, बबिता देवी समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!