केरेडारी(हजारीबाग)। केरेडारी थाना क्षेत्र के बसरिया स्थित लठैया बर के एक कुआं से एक वृद्ध का शव तैरता हुआ मिला। कुआं में तैरता हुआ शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गया हैं। घटना सोमवार सुबह 8 बजे की हैं। कुआं में शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने केरेडारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही केरेडारी पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचा। ग्रामीणों के उपस्थिति में पुलिस ने शव को कुआं से बाहर निकाला। साथ ही शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। मृतक का पहचान मदन राम उम्र करीब 60 वर्ष पिता स्वर्गीय शीतल राम ग्राम बादम थाना बडकागांव जिला हजारीबाग के रूप में किया गया हैं।
इस संबंध में बताया जाता हैं कि मृतक का मानसिक स्थिति ठीक नहीं था। वो बीते पांच दिनों से घर से निकला हुआ था, परंतु वापस अपने घर बादम नहीं पहुंचा। जिसके बाद उनके परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया। परंतु कुछ पता नहीं चल पाया था। सोमवार को बसरिया स्थित लठैया बर के एक कुआं से मिले शव का शिनाख्त होने पर केरेडारी पुलिस के द्वारा सूचना परिजनों को दिया गया। बताया जाता हैं कि बसरिया में मृतक का बहन का घर हैं।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे