केरेडारी के टुंडा में आगजनी, बेटी के शादी के लिए खरीद कर रखा दहेज का सामान समेत 3.5 लाख नगद जला परिजन परेशान

केरेडारी। केरेडारी थाना क्षेत्र के पांडू पंचायत के टुंडा निवासी मानकी महतो के कच्चा मकान में आग लग गया। आग जनी के घटना से कच्चा मकान समेत बेटी के विवाह के लिए रखा गया दहेज वा नगद 3.50 लाख रुपया जल कर राख हो गया। घटना से पीड़ित परिवार को लगभग 10 लाख रुपए का नुकसान हुवा हैं। घटना शनिवार दोपहर 12 बजे की हैं। आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया।
घटना के संबंध में पीड़ित मानकी महतो ने बताया कि शनिवार सुबह घर के सभी परिवार घर बंद करके काम करने गए थें। दोपहर में अचानक घर से धुवां निकलने लगा जिस देख ग्रामीण शोर करने लगे। घर से कुछ दूरी पर खेत में पत्नि वा बेटी आलू कोड़ रहे थे। सूचना पर आनन फानन में घर पहुंचे। तब तक आग पूरा घर में पकड़ लिया था। ग्रामीणों के सहयोग से घर का आग बुझाया गया। आग जनी की घटना में पुरा घर जल कर राख हो गया। इसके अलावे बेटी के शादी में दहेज देने के रखा पलंग, गोदरेज, ड्रेसिंग टेबल, कुर्सी, कुलकर शादी में खर्च के लिए रखा गया 3.50 लाख रुपया जल कर राख हो गया। घटना से मानकी महतो के पूरा परिवार सदमे में हैं।

3.5 लाख जला पैसा दिखाते पीड़ित परिवार


घटना की सूचना पर केरेडारी अंचलाधिकारी राम रतन वर्णवाल टुंडा पहुंच कर नुकसान का मुआयना किए। अंचलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाते हुवे हर संभव मदद करने का आश्वासन दिए।

फरवरी के अंतिम सप्ताह में था बेटी का शादी, बढ़ी परिजनो को परेशानी

मानकी महतो के बेटी का शादी फरवरी महीना के अंतिम सप्ताह में होना था। शादी के लिए परिवार काफी उत्साहित थें। दहेज का सामान खरीद कर घर में रखा गया था। परंतु आग जनी के घटना से सारी खुशियों में ग्रहण लगा गया। मानिक महतो ने कहा की घर में आग लगने से पूरी तरह से टूट गए हैं। घर में रखा अनाज भी बर्बाद हो गया। इसी महीने में शादी था। अब शादी कैसे होगा इसकी चिंता सता रही हैं। मानिक महतो ने स्थानीय जनप्रतिनिधि वा पुलिस प्रशासन से सहयोग करने का मांग किए हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!