रंजीत कुमार यादव
कुंदा(चतरा)। कुंदा में दुर्गा पुजा का काफी पुराना इतिहास हैं। यहां 74 वर्षों से दुर्गा पूजा काफी धूम धाम से मनाया जाता हैं। गांव के नवयुवक संघ दुर्गा पूजा क्लब हर वर्ष पूजा की जाती है। पूजा शुरुवाती दौर में एक पेड़ के नीचे पुआल का कुटिया बनाकर प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती थी। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से मंडप का निर्माण किया गया जहां प्रतिमा स्थापित की जाती है। 10 दिनों तक पूजा अर्चना होती हैं। इस दौरान संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन होता हैं। मां दुर्गा का दर्शन और पूजा अर्चना करने के लिए लोग दूर-दूर से यहां लोग पहुंचते हैं।
संघ के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सचिव मनोज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया की प्रतिमा का अंतिम स्वरूप देने में कलाकार जुटे हैं। पूजा पंडाल का निर्माण जोर-शोर से चल रही है। इस बार कुंदा में पांच मंजिला मंदिर का स्वरूप भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। बंगाल से आये कारीगर पंडाल के अंतिम रूप देने में जुटे है। कलश स्थापना के दिन से वृंदावन से कथा वाचिक साध्वी अनामिका जी द्वारा पूरे
10 दिनों तक श्री मदभागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसके लिये श्रोताओं के बैठने के लिये भव्य पंडाल बनाया गया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे