कांग्रेस के गढ़ में आजसू का सेंध मारी, कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़ कर आजसू का दामन थामा

केरेडारी के बुंडू में कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ता हुवे शामिल


केरेडारी। प्रखंड के बुंडू में आजसु पार्टी का मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल आजसु पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी शामिल हुवे। कार्यक्रम में कांग्रेस के गणेश बंसल, रोहित तूरी, मंजू देवी, ईश्वर राम के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस के महिला पुरुष को आजसू में शामिल कराया। श्री चौधरी ने सभी नये कार्यकर्ताओं को माला पहना कर पार्टी में शामिल किये। आजसू पार्टी में शामिल हुए गणेश बंसल ने कहा की मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही था परंतु 15 साल तक एक ही परिवार के विधायक होने के बावजूद क्षेत्र में किसी तरह का कोई विकास नहीं हुवा। रोशन भैया चुनाव हारने के बावजूद हमेशा क्षेत्र में लोगों के सुख दुःख में शामिल होते है। इससे प्रभावित होकर हम लोग आजसू मे शामिल हुवे।

आजसू बड़कागांव विस प्रभारी रोशन लाल चौधरी ने कि आज जिन लोगो ने मेरे ऊपर विश्वास करके पार्टी में शामिल हुवे है उनका विश्वास को मैं टूटने नहीं दूंगा। नये सदस्यो को मान सम्मान में कमी रहने नही देगें। उन्होंने आगे कहा की बुंडू की जनता ने हमेशा हमें सम्मान दिया है जो लोग आज पार्टी में शामिल हुए है निश्चित रूप से आजसू पार्टी का संगठन मजबूत हुआ है।

इन कांग्रेसियों ने थामा आजसू का दामन

बुंडू पंचायत के गणेश बंसल, रोहित तूरी मंजू देवी ,ईश्वर राम, प्रमोद यादव, सीटन तुरी, गजेंद्र तूरी, राजेश गंझू, गणेश महतो, कृष्णा साव, सुरेश राम, सरिता देवी, सावित्री देवी, सरस्वती देवी, अंजू देवी, सूरज तूरी, पंकज राम, दीपक  करमाली, चरका करमाली, नारायण मुंडा, भुवनेश्वर तूरी, रमेश करमाली, सुरेश राम, बालेश्वर तुरी, करीमन तूरी, झूबर तूरी, पवन तूरी, सुचिता देवी, जामुनी देवी, फूलमनी देवी, पनवा देवी, संगीता देवी, उगनी देवी, किरण कुमारी, सुनीता मुंडा, अनीता देवी, बिना मुंडा, बसंती देवी, रुक्मिणी देवी, पार्वती देवी, मुनिता देवी, शांति देवी, अंजू देवी, उर्मिला देवी, देवंती देवी, गीता देवी, पूनम देवी, पदमा देवी, जामुनी देवी समेत कई लोग कांग्रेस छोड़ कर आजसू में शामिल हुवे।

मौक पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य लीलाधन साव,  जिला प्रवक्ता रविशंकर जायसवाल, प्रखंड सचिव मोहन कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष मदन साव, प्रखंड सह सचिव विनोद गंझु, बुंडू पंचायत अध्यक्ष दीपक कुमार साहू, पाताल पंचायत अध्यक्ष मुकेश मुंडा, रमेश महतो, काशीनाथ महतो, उपेंद्र यादव, रोहित यादव, मुकेश साव, शिवम साहू, सुरेंद्र साव, जागेश्वर साव, रंजीत यादव, मुकुल महतो, चंदन कुमार, नारायण मुंडा, धनेश्वर तूरी, राहुल यादव, सरवन कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!