केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के जमीरा में सात दिवसीय श्री श्री 1008 हनुमंत यज्ञ का अयोजन किया गया। यज्ञ को लेकर रविवार को जमीरा में भव्य कलश यात्रा निकाला गया। सैकड़ों श्रद्धालु जमीरा नदी जल भर कर यज्ञ स्थल पहुंचा। मंदिर में कलश स्थापना के साथ सात दिवसीय श्री श्री 1008 हनुमंत यज्ञ शुरू हो गया। जहां वैदिक मंत्रोच्चार वा पूजा पाठ से क्षेत्र का वातावरण भक्ति मय हो गया है।
मौके पर केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रमुख अमेरिका महतो, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, बेलतू पंचायत मुखिया जितनी देवी, पचड़ा मुखिया महेश साव, यज्ञ समिति के अध्यक्ष बद्रीनारायण सिंह, दिलीप सिंह, गणेश सिंह, रामचंद्र राम, आदित्य सिंह, रविन्द्र सिंह,विकास सिंह, नरेन्द्र सिंह, अर्जुन, सतेन्द्र सिंह, पारस सिंह, बोला ठाकुर, मिकु चौहान, अभिजीत चौहान, पूजन चौहान, उदय चौहान, पवन चौहान, अमित चौहान, पंकज चौहान, रोहन चौहान, सुमित चौहान समेत अन्य लोग मौजूद थे।
यज्ञ में झूला और ब्रेकडांस बना है आकर्षण का केंद्र
हनुमंत यज्ञ में पूजन सामाग्रीयों की दुकानें सज-धज कर तैयार है। वहीं दूसरी ओर यज्ञ में लगा टावर झूला, ब्रेकडांस, बच्चों के झूले और खिलौनों के दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुवा हैं।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे