केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के दुर्गा मंडपो में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रा केरेडारी में शुरू हो गया। गुरूवार को कलश स्थापना के उपरांत माँ दुर्गा के प्रथम स्वरुप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना किया गया। प्रखंड के केरेडारी मुख्य चौक, चट्टीबारियातू, जोरदाग, पचड़ा, गर्रीकला, बुंडू, पेटो, पहरा, बेलतु, हेन्देगीर, सलगा में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर मां भक्तों ने पुजा अर्चना किया। दुर्गा मंडपो में या देवी सर्वभूतेषु, दया रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै देवियो नमो नम: के मंत्रोउच्चार से केरेडारी का वातावरण भक्ति मय हो गया हैं। मंंडपों के आलावें भक्तो ने घरो में भी मां दुर्गा का पाठ रख कर पुजा अर्चना कियें। दुर्गा पूजा को लेकर केरेडारी वासियों में काफी उत्साह है।
कलश यात्रा का आयोजन हुवा- केरेडारी वा सलगा में दुर्गा पूजा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाला गया। केरेडारी मुख्य चौक से श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाल कर पूरे गांव का भ्रमण किये। केरेडारी देवी मंड़प से पारंपरिक ढ़ोल, नगाड़े, शहनाई व साउंड के साथ श्रद्धालुओं ने मुख्य पथ होते हुवे केरेडारी डैम पहुंचे। 251 महिला श्रद्धालु कलश में जल भर कर हर हर भोले, मां दुर्गा की जय का जयकारा लगाते हुवे देवी मंडप पहुंचे। जहां कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा का विधिवत पुजा अर्चना शुरू किया गया।
कलश यात्रा में जेएलजेएम नेता बालेश्वर कुमार, उप प्रमुख अमेरिका महतो, जिप सदस्य अनिता सिंह, प्रीतम सिंह, पुर्व प्रमुख संजू देवी, मुखिया सोनिया देवी, पूर्व मुखिया तापेश्वर साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो, बसंत यादव, मनोज कुमार, कृष्ण कुमार वर्मा, रामचंद्र महतो, रामलखन महतो, बसंत महतो, प्रभू कुमार, उदय महतो, प्रबील महतो, समेत सैकड़ो श्रद्धालु शामिल थें।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे