एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के चट्टीबरियातु के द्वारा ग्रामीणों के बीच 1193 मच्छरदानी बांटा गया

केरेडारी (हजारीबाग)। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के चट्टीबरियातु कोयला खनन परियोजना ने शनिवार को अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत चट्टी बरियातू के ग्रामीणों के बीच 1193 मच्छरदानी बांटा गया। वितरण पंचायत मुखिया झर्री लाल महतो के उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना से अपर महाप्रबंधक पवन खांडवे और उप महाप्रबंधक यतीश कुमार उपस्थित थें। परियोजना के प्रतिनिधि पवन खांडवे ने कहा कि मच्छरदानी वितरण का मुख्य उद्देश्य ग्रामवासियों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाना और उनकी जीवन शैली को सुरक्षित व स्वस्थ बनाना है। परियोजना द्वारा यह पहल समुदाय के कल्याण के लिए की गई है, ताकि ग्रामीणों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए आवश्यक संसाधन मिल सकें। इन्होंने आगे कहा कि ग्रामवासियों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाना है। मच्छरदानी वितरण के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे समुदाय के लोग सुरक्षित और स्वस्थ जीवन जी सकें। यह वितरण कार्यक्रम चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना की निरंतर सामाजिक कल्याण योजनाओं का हिस्सा है, जिनमें स्वास्थ्य शिविर, पानी के फिल्टर और अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी शामिल है। परियोजना के ये प्रयास समुदाय के जीवन स्तर को सुधारने और उनकी भलाई के लिए लगातार जारी हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!