एनटीपीसी कोल परियोजना से प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं मशरूम की खेती कर हो रही सशक्त

मशरूम की खेती कर बाजारों में बिक्री कर हो रही हैं सशक्त

केरेडारी। एनटीपीसी कोल खनन परियोजना के द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने को लेकर मशरूम खेती का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं मशरूम की खेती कर बाजारों में बिक्री कर सशक्त हो रही हैं। परियोजना प्रमुख प्रभारी फैज तैय्यब एवं केरेडारी परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद ने महिलाओं के इस पहल पर हर्ष व्यक्त करते हुवे प्रोत्साहित किये। आगे कहा कि एनटीपीसी केरेडारी परियोजना के महिलाओं को मशरूम की खेती, रबड़ मेकिंग, स्ट्रा मेकिंग तकनीकों का बेहतर उपयोग करने के लिए सहायक सामग्री कृषिकरण किट उपलब्ध कराया हैं। महिलाओं को न केवल एक नई आय का स्रोत मिला है, बल्कि यह उन्हें अपने सपनों की पूर्ति के लिए नया दृष्टिकोण भी प्रदान कर रहा है।

एनटीपीसी द्वारा महिलाओं को विभिन्न प्रकार कि कृषिकरण किट उपलब्ध कराने से कुल 800 महिलाओं को लाभ मिलेगा, जो 45 सेल्फ हेल्प ग्रुप्स से जुड़े हैं। महिलाओं के सशक्त बनाने में एनटीपीसी केरेडारी एवं चट्टीबारियातु परियोजना की स्वयं सेवी संस्था संस्कृति महिला समिति कि अहम भूमिका रही है। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को स्वतंत्र और सशक्त बनाने के लिए यह एक महत्त्वपूर्ण कदम है। इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगी और वे समाज में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगी।

मौके पर परियोजना के अपर महाप्रबंधक सुभाष प्रसाद गुप्ता, मानव संसाधन विभाग से रोहित पाल, वरिष्ठ प्रबंधक आशिष कुल्लु, अधिकारी अल्का पांडा मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!