एनटीपीसी के द्वारा सबला कार्यक्रम के तहत 100 बालिकाओं को मिल रहा हैं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

केरेडारी। केरेडारी के बसरिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय में एनटीपीसी केरेडारी कोल परियोजना के द्वारा सबला कार्यशाला का आयोजन सामुदायिक विकास योजना के तहत किया गया। कार्यशाला में विद्यालय के 100 छात्रा को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जोशीले नारों, तीव्र एकाग्रता और दृढ़ हावभाव के साथ बालिकाएं केवल शारीरिक रूप से आत्मरक्षा ही नहीं वे आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और मानसिक मजबूती को भी अपना रही हैं। “सबला” कार्यक्रम, जो कि शक्तिशाली लड़की” के लिए प्रयुक्त हिंदी शब्द से प्रेरित है, केवल एक कार्यशाला नहीं है; यह एक आंदोलन है, जो ग्रामीण बेटियों के दिलों में साहस की चिंगारी जगा रहा है।

एनटीपीसी केरेडारी परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें अपनी शक्ति पर विश्वास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “आप देश भविष्य हैं, अपने भविष्य को आकार देने की शक्ति आपके भीतर ही है। ‘सबला’ के माध्यम से हम यही जागरूकता जगाना चाहते हैं कि आप न केवल आत्मरक्षा कर सकती हैं, बल्कि दुनिया का सामना भी आत्मविश्वास के साथ कर सकती हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को व्यावहारिक आत्मरक्षा तकनीकों, स्थिति जन्य सजगता और मानसिक दृढ़ता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षकों द्वारा संचालित इन सत्रों में शारीरिक अभ्यास के साथ प्रेरणादायक मार्गदर्शन को भी शामिल किया गया है, जिससे छात्राएं अपने समुदाय के भीतर और बाहर, दोनों जगह जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें। कार्यक्रम का सराहना करते हुवे छात्रा ने कहा यह प्रशिक्षण अपने आत्मसम्मान जुड़ा है। पहले हम अकेले बाहर जाने से हिचकते थे, अब हम अधिक आत्मविश्वासी और सजग महसूस करते हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!