केरेडारी। एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना ने खनन का पहला वर्षगांठ काफी उत्साह और खुशी के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुरुआत परियोजना प्रभारी फैज तैयब के द्वारा केक काट कर किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों ने परियोजना की शुरुआत से जुड़े यादों को साझा किए। अधिकारियों ने कहा की परियोजना को सफल बनाने में जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत, समर्पण और सामूहिक रूप से अथक प्रयास किया गया।
मौके पर परियोजना प्रमुख प्रभारी फैज़ तैयब ने कर्मचारियों को उनकी अटूट प्रतिबद्धता और अथक प्रयासों के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने इस मील के पत्थर को हासिल करने में विभिन्न चुनौतियों में भी मजबूत सम्मलित प्रयास और सहयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होने कहा की यह उत्सव विभागीय और परियोजना सीमाओं से परे कार्यबल के बीच मजबूत बंधन और सौहार्द के प्रमाण के रूप में कार्य करता है।
कर्मचारियों के प्रयासों से केरेडारी परियोजना से कोयला उत्पादन के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया
केरेडारी कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद ने परियोजना की उपलब्धियों में उनके योगदान के लिए सभी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और इस बात पर जोर दिया कि सभी कर्मचारियों के मजबूत प्रयासों से केरेडारी परियोजना चालू वित्तीय वर्ष में कोयला उत्पादन के अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी।
लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करेंगी: नवीन
चट्टीबरियातु कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता ने कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि चट्टी बरियातू और केरेडारी कोयला खनन परियोजनाएं वित्त वर्ष 24-25 के अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करेंगी। ये कार्यक्रम केडी और सीबी कर्मचारियों के बीच अपनेपन, गर्व और एकजुटता की भावना को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में भी काम करेगा।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे