केरेडारी। एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना के सिकरी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। परियोजना प्रमुख प्रभारी फैज तैय्यब एवं चट्टीबारियातु के परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता ने सभी अधिकारियों को शपथ दिलाएं। शपथ ग्रहण के बाद सभी अधिकारियों ने रन फॉर यूनिटी अभियान को पुरा किया।

मौके पर परियोजना प्रमुख प्रभारी फैज ने कहा कि भारत विविधता पूर्ण देश हैं। यहां के लोगों बीच एकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे समय में जब कई रियासतें खंडित थीं, सरदार वल्लभभाई पटेल ने एकजुट भारत के दृष्टिकोण का समर्थन किया। राष्ट्रीय एकता दिवस देश को एकजुट करने के लिए पटेल और अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए संघर्षों और बलिदानों का याद दिलाता है। यह एकजुटता की पुष्टि करता है, “विविधता में एकता” की भावना को बढ़ावा देता है। और राष्ट्रीय अखंडता बनाए रखने के महत्व पर जोर देता है।
मौक पर केरेडारी परियोजना के महाप्रबंधक शिव प्रसाद समेत एनटीपीसी परियोजना के अधिकारी उपस्थित थे।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे