• लाखों किसान के अनुदान के लिए 24 करोड़ 50 लाख लिया गया: संजय सिंह
बड़कागांव। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह मुख्य संयोजक संजीव बेदिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि झारखंड सरकार के द्वारा वित्तीय अबुआ बजट 2025, 26 वर्ष के लिए पेश किया गया है इस बजट में सभी वर्गों के लिए विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। अबुआ सरकार धन्यवाद का पात्र है। जैसे सर्वप्रथम मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना 13 हज़ार 363 करोड़ 35 लाख ,2 सर्वजन पेंशन योजना 3085 करोड़ 60 लाख ,3 मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2 सौ 55 करोड़ ,4 बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 3 सौ 50 करोड़ ,5 खाद्य सार्वजनिक वितरण 2 हजार 864 करोड़ 49 लाख 22 हजार रुपया , लिया गया है झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष बजट 2025,26 के लिए पेश किया गया है उसमें ,वन विभाग के लिए 1 हजार 381 करोड़ 99 लाख 30 हजार ,2 लाख विरसा बीज उत्पादन एवं फसल विस्तार योजना के लिए 95 करोड़ ,3 लाखों किसानों को अनुदान के लिए 24 करोड़ 50 लाख आवंटन किया गया है।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे