केरेडारी। टंडवा केरेडारी मुख्य मार्ग स्थित फोर लाइन करबला के समीप अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे पेड़ में टक्कर मार दिया। जिससे बोलेरो की परखच्चे उड़ गया। वहीं वाहन में सवार बड़कागांव निवासी अमित कुमार 22 वर्ष वा नारायण महतो 24 वर्ष बुरी तरह से घायल हो गया। जिन्हे प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। घटना शुक्रवार रात्रि 12: 30 बजे की हैं।
घटना के संबंध में घायल अमित कुमार ने कहा टंडवा से काम करके वापस केरेडारी लौट रहे थें। इसी दौरान करबला के समीप वाहन अनियंत्रित हो कर पेड़ में टकरा गया। जिससे दोनो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। केरेडारी पुलिस पेट्रोलिंग टीम के द्वारा केरेडारी सीएचसी लाया गया. जहां से हजारीबाग रेफर कर दिया गया। इस घटना में अमित के माथे में गंभीर चोटे आई हैं। वहीं नारायण महतो का बायां पैर का हड्डी टूट गया। दुर्घटना ग्रस्त वाहन को केरेडारी पुलिस कब्जे में ले लिया हैं।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे